News Addaa WhatsApp Group

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: करुणेश

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 27, 2025  |  7:28 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: करुणेश

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित जगदीशपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय महासचिव व सामाजिक न्याय एवं बाल अधिकार संरक्षण परिषद् के केंद्रीय चेयरमैन करुणेश पांडेय का जगदीशपुर चौराहे पर स्वागत किया गया।

इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए करूणेश पांडेय ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। मोदी सरकार द्वारा पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, पिछले पांच साल से गरीबों का मुफ्त राशन,युवाओं को स्वरोजगार,महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर सहित सेवा,सुशासन तथा गरीब कल्याण का कार्य प्रमुखता से करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।उन्होंने आमजन व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद लोगों को प्रेरित करें, जिससे उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इस दौरान मुख्य रूप से ब्राम्हण जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष धीरज पांडेय, जगदम्बा सिंह, अमरजीत यादव,मोनू सिंह,चन्दन दास आदि मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking