कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग स्थित मैना देवी इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमे बाल वैज्ञानिकों ने छोटे छोटे संयंत्रों के सहारे अप्रत्याशित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रदर्शनी में आए अभिभावकों का मन मोह लिऐ।
प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि रक्षा मंत्रालय से डी. जी .ए .क्यूए. देवेंद्र यादव ने बच्चों के द्वारा तैयार किए गए प्रत्येक प्रोजेक्ट का अवलोकन कर बाल वैज्ञानिकों से उनके सम्बन्धित प्रोजेक्ट से जुड़े प्रश्न भी पूछे।जिसमे बाल वैज्ञानिकों ने लगातार उत्तर देते हुए तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की जीवन में उपयोगिता भी बताएं ।प्रदर्शनी में कक्षा 11 से विशाल यादव टीम ने पिक एंड ड्रॉप रोबोट , ब्लूथूट कार तथा भावना चौबे ने सस्टनेबल ग्रीन सिटी नीतीश मद्धेशिया ने स्मार्ट डस्टबिन सिद्धार्थ तिवारी ने ड्रिप एरिगेशन सिस्टम मुस्कान पटेल ने ब्लाइंड स्टिक, निकेश गुप्ता ने होम आटोमेशन तथा कक्षा 9 से प्रिंस मद्धेशिया की टिम ने आटोमेटिक इरिगेशन सिस्टम , रेन डिटेक्टर ,आटोमेटिक डोर वेल तथा कक्षा 8 से शिशु राव द्वारा सिक्योरिटी कोड बेस डोर लॉक , कक्षा 7 से खुशी तिवारी व उनकी टीम द्वारा वर्षा जल संचयन तथा कक्षा 6 से अक्षरा राव व उनके टीम द्वारा सौर्य मण्डल आदि प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित कर प्रदर्शनी में सफलता पूर्वक प्रतिभाग किये।इस प्रदर्शनी को सबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रदर्शित यह कला -कौशल अनुकरणीय है l इन्हे और प्रोत्साहित करने की जरूरत है l बच्चों को हमेशा खुश रहना चाहिए व मेहनत करनी चाहिए।विद्यालय के प्रबन्धक बलराम राव ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से बच्चों को एजुकेशनल हेल्थ नही बल्कि उन्हें मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि देश मे आज इसकी बड़ी आवश्यकता है क्योंकि आज देश मे मर्डर की संख्या से भी अधिक सुसाइड के केसेज के आंकड़े आ रहे हैं।
ऑर्गनाइजर सूरज यादव ने इन बच्चों को भविष्य का वैज्ञानिक बताया और उन्हें उत्साहवर्धित किया।इस मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा,प्रधानाचार्य अमरेंद्र चौबे,प्रेमलाल गोंड, रमेश यादव,हसनैन,विजय यादव,हसनैन,अर्चना,राहुल पटेल,सुधा राव मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षयता ब्यास तिवारी ने किया व संचलन अशोक यादव ने मुख्य अतिथि से सरस्वती जी को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कराए।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…