News Addaa WhatsApp Group

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामकोला क्षेत्र में विधानसभा का चुनाव, प्रत्याशियों की किस्मत पर लगी मुहर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 3, 2022  |  7:34 PM

531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामकोला क्षेत्र में विधानसभा का चुनाव, प्रत्याशियों की किस्मत पर लगी मुहर

रामकोला/कुशीनगर। छठा चरण के तहत रामकोला क्षेत्र में होने वाला विधानसभा चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था।क्षेत्र के सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। जैसे जैसे सूरज चढ़ने लगा वैसे वैसे मतदान में भी तेजी आने लगी। मतदान में महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बायोमैट्रिक पद्धति सुचारू रूप से काम कर रही थी। मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं।दोपहर बाद पौने तीन तक बजे तक कही 55 फीसद तो कही 50 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया था।गांव से दूरी वाले बूथ पर कहीं 42,44 प्रतिशत मतदान हुआ था ,क्षेत्र के कुसम्हां में बूथ संख्या 304 पर 2.20 बजे तक मतदान प्रतिशत 36 रहा।

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे तथा मतदान केंद्रों पर तैनात अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।कोरोना से बचाव हेतु मतदान केंद्र पर आशा बहुएं द्वारा मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही थी।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking