News Addaa WhatsApp Group

बार एसोसिएशन कसया ने की भाजपा शीर्ष नेतृत्व से टिकट पर पुनर्विचार का अनुरोध

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2022  |  9:13 PM

1,125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बार एसोसिएशन कसया ने की भाजपा शीर्ष नेतृत्व से टिकट पर पुनर्विचार का अनुरोध

कसया/कुशीनगर l कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया ने बैठक कर कुशीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर एक बार पुनर्विचार का अनुरोध पदाधिकारियों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से किया है और कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने की मांग की है । कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महामन्त्री संजय सिंह बघेल की जारी विज्ञप्ति के अनुसार बार संघ कसया अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई ।बैठक में एक स्वर से कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि पूर्व में एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए संबोधन में “रजनीकांत मणि जी आपका तो डंका बज गया” का जिक्र करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी ने जन जन के लिए काम किया है और पार्टी के निर्देशों का समय समय का पालन भी किया है। आजादी का अमृत महोत्सव, संगठन की गतिविधियां उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए प्रबल दावेदार बनाती है। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए मांग की है कि कुशीनगर विधानसभा 333 के टिकट के प्रत्याशी के वितरण पर पुनर्विचार कर उचित निर्णय लिया जाय।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking