News Addaa WhatsApp Group

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 6, 2026  |  9:24 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
  • विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक

खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र खड्डा पर शुक्रवार को विद्यालय के प्रबन्ध समिति के सचिव, ग्राम प्रधान व स्थानीय प्राधिकारी निकायों के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवमं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि बीडीओ प्रह्लाद कुमार सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में संदीप श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के उत्थान के लिए ऑपरेशन कायाकल्प, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, टाइलीकरण, शौचालय की व्यवस्था के साथ निपुण मिशन के द्वारा कक्षा में टीएलएम, शिक्षण के लिए संदर्शिकाएं व स्मार्ट कक्षाओ के द्वारा डिजिटल दुनिया से बच्चों को जोड़ने का कार्य कर रही है।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी खड्डा राजेश कुमार ने अतिथिगण को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर बताया कि विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति व ग्राम सभा की समिति के बीच गुणवत्तापूर्ण तालमेल अति आवश्यक है जो ग्राम प्रधान गण के सहयोग से ही संभव है उन्होंने अपील की सभी अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास करें कि वे बच्चों को डीपीटी से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए नियमित विद्यालय भेजें। इस अवसर पर इंस्पायर एवार्ड के लिए खड्डा ब्लॉक से चयनित ग्यारह बच्चों तथा राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में बीस व श्रेष्ठ परीक्षा में चयनित बच्चों को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

एआरपी संजीव श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, संजय सिंह व राजेश सिंह चौहान ने शासन के दिशानिर्देशों को पूर्ण भाव और बेहतर तरीके से सभी के समक्ष रखा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीन्द्र गुप्त, विनय सिंह, सुनील प्रजापति, विजय गुप्ता, अनिल चौधरी, रामप्यारे कुशवाहा सरवन कुशवाहा सहित शिक्षक गण राकेश कुमार मिश्र, ओम प्रकाश यादव, पारस नाथ साहनी, सिकन्दर अली, विजय पाण्डेय , अनुराग पाण्डेय, रितेश सिंह ,जनार्दन प्रसाद,सिद्धेश्वर तिवारी, योगेंद्र गौतम, संजय उपाध्याय, ओंकार शर्मा, नंदीश्वर पाठक आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

थ्रेसर में हाथ फंसा, युवक की हालत गंभीर
थ्रेसर में हाथ फंसा, युवक की हालत गंभीर

 मड़ाई करते हाथ फंसा, हाथ के उड़े चिथड़े खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking