News Addaa WhatsApp Group Join करें

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 6, 2026  |  6:29 PM

229 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली के मन्दिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुक्रवार के दिन सैकड़ों कन्याओं संग महिलाओं के बीच कलश व शोभा यात्रा निकाली गई l यह यात्रा समूचे गाँव का भ्रमण कर पुनः मन्दिर परिसर में पहुँची l जहाँ पर आचार्य पंडित अयोध्या पाण्डेय द्वारा अपने अन्य विद्वानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा को संपन्न कराने के कार्य का शुभारंभ किया गया l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

विदित हो ? कि 06 मार्च शुक्रवार के दिन ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली जी के मन्दिर का जिर्णोधार होने के पश्चात मार्वल की लाई गई माँ काली के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जनपद महराजगंज के मोहनापुर से आए हुए आचार्य पंडित अयोध्या पाण्डेय अपने अन्य विद्वानों के संग मिलकर पंच दिवसीय अनुष्ठान को रखा गया है l अनुष्ठान के प्रथम दिन पाँच प्रमुख यजमान पत्नी सहित शिवनरायन सिंह व पत्नी सहित श्रीगणेश उर्फ नन्हे सिंह तथा पत्नी सहित ब्रम्हा सिंह एवं पत्नी सहित अशोक सिंह और पत्नी सहित संदीप सिंह से वैदिक मंत्रों के बीच द्वार पूजन, जल यात्रा, मूर्ति भ्रमण के साथ गंगा पूजन कराते हुए कलश व शोभा यात्रा को निकालवाया गया l हजारों नर नारियों के साथ गाजे – बाजे के बीच मंदिर परिसर से माँ काली की मूर्ति के साथ निकली हुई यह यात्रा समूचे गाँव का भ्रमण करते हुए गाँव के अन्य देवी देवताओं के मन्दिर परिसर पर पहुँची जहाँ पर प्रमुख पाँच यजमानों द्वारा पूजन – अर्चन किया गया l और पुनः यह कलश व शोभा यात्रा काली मन्दिर परिसर में पहुँचा जहाँ पर विद्वानों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के कार्य का शुभारंभ किया गया l

इस दौरान आयोजक मंडल के प्रमोद कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राकेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्णमोहन सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अजय सिंह, राजकुमार सिंह, हरीनाथ पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, दीपनरायन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बृजेश यादव, दलसिंगार यादव, कुंजविहारी सोनी, उदयराज सिंह, अयोध्या वर्मा,अभिषेक पाण्डेय उर्फ पंडित बाबा, जयप्रकाश सिंह, दिलीप वर्मा, रामदरश सिंह सहित हजारों की संख्या में नर नारियों के साथ समूचा गाँव उपस्थित रहा l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking