News Addaa WhatsApp Group

भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाने वाले दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 12, 2025  |  5:42 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाने वाले दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर!

 

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

देवरिया । जिले के एकौना थाने पर तैनात दरोगा और सिपाही काे वर्दी में खुलेआम भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाना महंगा पड़ गया। सीओ के रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। एसपी के सख्त तेवर देख विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, सिपाही को वर्दी पर ठुमका लगाने के मामले में पहले ही लाइनहाजिर किया जा चुका है।

पढ़िए पूरा मामला!

एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव में किसी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर दरोगा हमराही सिपाही के साथ दावत पर गए थे। दावत के दौरान वहां डीजे बज रहा था। दावत से पहले जाम भी टकराया। भोजपुरी गीत बजने के बाद महफिल जम गई। इसमें आयोजक के साथ दरोगा और सिपाही ने जमकर ठुमके लगाए। दरोगा का कमर में पिस्टल लटका कर डांस करते हुए किसी ने वीडियो बना लिया था, जिसे सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला को गंभीरता से लेते हुए एसपी विक्रांत वीर ने इसकी जांच रुद्रपुर के सीओ हरिराम को सौपी। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने तत्काल एकौना थाना में तैनात दरोगा आहुत यादव को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया, जबकि मुख्य आरक्षी राजकुमार यादव को कुछ दिन पूर्व इस मामले में लाइनहाजिर किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ एसपी ने विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

 

बोले एसपी देवरिया!

वर्दी में भोजपुरी गीत पर डांस करने वाले दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद मुख्य आरक्षी को कुछ दिन पूर्व लाइनहाजिर कर दिया गया था। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
– विक्रांत वीर, एसपी

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’!…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking