Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

भुजौली: बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, सवार सवार युवक की मौत

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Feb 14, 2025, 4:17 PM IST • अब तक 747 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर भुजौली बाजार के स्वामी विवेकानंद विद्यालय के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी गिरकर बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

शुक्रवार की दोपहर खड्डा से आ रही बोलेरो ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक रूद्रापुर (बहेलिया) निवासी श्याम लाल भारती 20 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी कोटवां भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। जबकि बाइक पर साथ बैठी पत्नी बदहवास हो गई और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं घटना में पति की मौत हो जाने से पत्नी शव के पास बैठकर दहाड़े मारकर रो रही है।

Advertisement

सूचना मिलने पर घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की अभी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi