उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम में लापरवाही को लेकर प्रदेश के पुलिस प्रमुख मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया है. प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक बयान में इसकी तस्दीक की गई है. इसमें कहा गया है कि उन्हें डीजीपी के ओहदे से हटाकर नागरिक सुरक्षा विभाग का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है.
गोयल को आधिकारिक कार्यों की उपेक्षा और विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने के कारण डीजीपी के पद से हटा दिया गया था. 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल को पिछले साल जून में उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था. हालांकि अभी इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि गोयल की जगह पर किसी अधिकारी को प्रदेश के पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…