News Addaa WhatsApp Group

Bihar Floor Test LIVE UPDATES: नीतीश कुमार ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में 129 वोट, विपक्ष में शून्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2024  |  4:00 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Bihar Floor Test LIVE UPDATES: नीतीश कुमार ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में 129 वोट, विपक्ष में शून्य

बिहार में नीतीश कुमार ने विश्वासमत जीत लिया है. 129 विधायकों के समर्थन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने बहुमत साबित किया. नीतीश कुमार के पक्ष में 129 वोट पड़े. NDA सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े. फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास हुई. फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

मेरे सीएम रहते बिहार में विकास हुआ:
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया. NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब ये लोग(कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की. मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ? कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था. हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए. हमें बाद में पता चला कि इनके(तेजस्वी यादव) पिता भी उनके(कांग्रेस) साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह(NDA) पर आ गया जहां मैं बहुत पहले था. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे सीएम रहते बिहार में विकास हुआ. लालू-राबड़ी राज में क्या हुआ था. 2005 से बिहार में काम करना शुरू किया. 2005 से पहले का इतिहास देख लो. 2005 से पहले 15 साल बिहार में क्या होता था. लालू-राबड़ी राज में लोग घर से नहीं निकल पाते थे.

महागठबंधन से डर गई थी बीजेपी:
बिहार विधानसभा में तेजश्वी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी महागठबंधन से डर गई थी. बीजेपी को बिहार में सबसे ज्यादा डर था. हमारी सरकार ने 17 महीने काम करके दिखाया है. 17 महीने में 2 लाख से ज्यादा नौकरियां दी. हमारी सरकार ने काम किया है तो श्रेय क्यों ना लें. मैं लालू यादव का बेटा हूं कभी घबराता नहीं हूं. तेजश्वी यादव ने कहा कि अब कोई बच्चा भी नीतीश जी पर भरोसा नहीं करेगा. NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, बहुत खुशी की बात है. कर्पूरी ठाकुर और मेरे पिता(लालू यादव) के साथ आप(नीतीश कुमार) काम कर चुके हैं.आपको तो ये पता था कि जब कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण बढ़ा दिया तो जनसंघ वालों ने ही कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री पद से हटाया.आप कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं, फिर भी आप कहां बैठ गए.वही भाजपा और जनसंघ वाले कहते थे कि आरक्षण कहां से आएगा?

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking