कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के लिए ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को धर दबोचा। पुलिस टीम ने एक पिकप वाहन में छिपाकर तस्करी की जा रही कुल 34 पेटी अंग्रेजी शराब ‘ऑफिसर्स च्वाइस’ (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान एक पिकप वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 34 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप बिहार राज्य ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त देवब्रत सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह, निवासी असना थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 111(2)(बी) बीएनएस व धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताते चलें कि बरामदगी में (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बताई जा रही हैं। इसमें 34 पेटी अंग्रेजी शराब ‘ऑफिसर्स च्वाइस’
(प्रत्येक पेटी में 48 शीशी, प्रत्येक शीशी 180 एमएल, अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये) और एक पिकप वाहन संख्या UP53 BT 3326
(अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये)की अनुमानित किया गया हैं।
यहां बताना चाहूंगा कि इस कामयाबी का मुख्य श्रेय।प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, थाना कोतवाली पडरौना,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बांसी,
कांस्टेबल चन्दन यादव,
कांस्टेबल अमरेन्द्र नाथ सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…