News Addaa WhatsApp Group

बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद

सुनील नीलम

Reported By:

May 17, 2025  |  7:02 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद
  • चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर के 236 बच्चों का होगा नामांकन
  • बीईओ बोल अवैध विद्यालयों पर चलेगा सख्त अभिया

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान नादह स्थित चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर में अनेक अनियमितताएं मिलने पर विद्यालय को तत्काल बंद करा दिया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

बीईओ ने औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधक से मान्यता से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि विद्यालय को कोई मान्यता प्राप्त नहीं है। इसके बावजूद वहां नर्सरी से कक्षा दस तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं और बच्चों को टीन शेड में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। स्थिति को गंभीर मानते हुए बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यालय को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया और वहां नामांकित 236 बच्चों का नजदीकी परिषद विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में संचालित सभी अमान्य विद्यालयों को चिन्हित कर बंद कराया जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking