News Addaa WhatsApp Group

प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी- हरीश द्विवेदी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 15, 2022  |  3:01 PM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी- हरीश द्विवेदी

कुशीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। अपराध पर अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्गों के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।उक्त बातें श्री द्विवेदी ने कुशीनगर विधानसभा के प्रत्याशी पीएन पाठक के साथ खेदनी,रामनगर,झुंगवां में डोर टू डोर संपर्क के दौरान कही। उन्होंने सरकार की विकास की योजना को प्रचार में लोगो बताने पर जोर दिया। कहा कि विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दलों के नेता जनता को गुमराह करने में लगे हैं। कहा कि भाजपा शासन काल मे सभी वर्गों का विकास हुआ है।किसानों को साल में 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है तो जरूरत मंदों को मुफ्त राशन,आवास,शादी अनुदान सहित अनेक लाभ दिया जा रहा है।जिससे लोग खुशहाल हैं।जिसके चलते समाज का हर तबका भाजपा को वोट देने के लिए मन बना चुका है।

इस दौरान डॉ छेदी शर्मा,अनिल प्रताप राव,राज पाठक,पप्पू गोंड़,सिद्धेश्वर शाही,कृष्ण कुमार जायसवाल,चंदन ,नीरज उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking