News Addaa WhatsApp Group

तहसील बार संघ खड्डा द्वारा एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी, जिले के सभी बार संघों का समर्थन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 23, 2024  |  9:15 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसील बार संघ खड्डा द्वारा एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी, जिले के सभी बार संघों का समर्थन
  • जनपद के सभी बार संघ तबादले को लेकर करेंगे डीएम का घेराव
  • तीन माह से खड्डा के बार संघ का एसडीएम कोर्ट का चल रहा बहिष्कार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के बार संघ द्वारा एसडीएम खड्डा के अशोभनीय व्यवहार एवं न्यायिक प्रक्रिया के विरोध में उनके तबादले तक कार्य बहिष्कार जारी है। जनपद के अन्य तहसीलों के संघो का समर्थन के लिए सांकेतिक हड़ताल करने और डीएम से हस्तक्षेप के लिए संघ के पदाधिकारियों ने पत्र दिया है। जिले के सभी बार संघों ने डीएम कुशीनगर से हस्तक्षेप की मांग की है। अन्यथा की दशा में घेराव का निर्णय लिया है।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तहसील इकाई खड्डा के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव एवं महामंत्री अवधेश यादव ने संयुक्त रूप से जारी पत्र में कहा है कि विगत तीन माह से एसडीएम के अशोभनीय व्यवहार एवं न्यायिक प्रक्रिया के विरुद्ध बार संघ एसडीएम कोर्ट के विरुद्ध हड़ताल पर है एवं एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार किया गया है। संघ ने एसडीएम की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर कप्तानगंज, पड़रौना , तमकुहीराज, कसया सहित जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर के बार संघों से पत्र लिखकर समर्थन की मांग की थी।

संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि जनपद के सभी बार संघों ने समर्थन का आश्वासन देते हुए एक दिन का सांकेतिक वहिष्कार कर जिलाधिकारी कुशीनगर से प्रकरण की गंभीरता से लेने हेतु एक ज्ञापन दिया है। एसडीएम खड्डा के स्थानांतरण नहीं होने की दशा में जिले के सभी बार संघों ने जिलाधिकारी कुशीनगर का घेराव करने का निर्णय लिया है।

संबंधित खबरें
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

थ्रेसर में हाथ फंसा, युवक की हालत गंभीर
थ्रेसर में हाथ फंसा, युवक की हालत गंभीर

 मड़ाई करते हाथ फंसा, हाथ के उड़े चिथड़े खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के…

होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking