Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

चेयरमैन एवं सचिव ने किया चीनी मिल के तौल कांटे की जांच, किसानों से की वार्ता

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Jan 22, 2025, 8:57 PM IST • अब तक 236 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • जांच में तौल कांटे की स्थिति सही पाई गई

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा चीनी मिल के गेट कांटे का चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय एवं सचिव प्रहलाद प्रसाद ने औचक निरीक्षण कर जांच की गई। जांच में तौल कांटा सही पाया गया। इस दौरान किसानों से भी वार्ता कर सुचारू रूप से गन्ना सप्लाई करने की बात की गई।

बुधवार को गन्ना समिति के चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने सचिव प्रहलाद प्रसाद के साथ खड्डा स्थित आईपीएल चीनी मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांटे पर वाट रखकर जांच की गई। जिसमें कांटे का तौल सही मिला। चेयरमैन श्री मालवीय ने किसानों से वार्ता कर सप्लाई टिकट प्राप्त होने और जनवरी महीने से पौधे की सप्लाई टिकट जारी होने की जानकारी दी। चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह ने कहा कि चीनी मिल बढ़ाई गई क्षमता के साथ सुचारू रूप से चल रही है। किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय समय पर हो रहा है। उन्होंने बेसिक कोटा बढ़ाने के लिए चीनी मिल में संपूर्ण गन्ना सप्लाई करने की अपील की। इस दौरान अयोध्या सिंह, आईपीएल के मुन्ना सिंह, निखिल सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi