हाटा/कुशीनगर। विधानसभा 334 हाटा क्षेत्र में चुनावी प्रचार मतदान तिथी नजदीक आते ही तेज होता जा रहा है। दो दिन बाद तीन मार्च को यहां मतदान है ऐसे में प्रत्याशियों ने मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना युद्व स्तर पर तेज कर दिया है।
सोमवार को प्रत्याशियों ने अपनी रणनीति के अनुसार गांवों की पगडंडियों से होते हुए शहरी मतदाताओं के मिजाज को भांपने का काम शुरू कर दे रहे है। सुबह के निकले प्रत्याशी अर्द्धरात्रि तक जनता के बीच घूम रहे हैं। चुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए वोटरों की चौखट पर दस्तक देने वाली राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को अपनी जीत की पूरी आस है। जनता का विश्वास जीतने के लिए नेताओं की अपनी रणनीति है।भितरघात से बचने और हर वर्ग का वोट अपने पाले में करने के लिए समर्थक से लेकर प्रत्याशी तक पूरी तरह से तैयार हैं। चुनाव प्रचार का तरीका भी अब हाइटेक होता जा रहा है। कम से कम समय में अधिक लोगों के पास अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रत्याशी नया-नया जुगत लगा रहे हैं। विशेष प्रकार के वाहनों पर एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। जिसके माध्यम से प्रत्याशी वोटरों से अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। एलईडी स्क्रीन पर प्रत्याशियों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई प्रत्याशी कोरोना काल में किए गए अपने कार्यों को भी सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल सहित एलईडी के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं।शहर से लेकर गांव तक ऐसे वाहन घुमाए जा रहे हैं। चौक-चौराहों, गलियों व नुक्कड़ों पर वाहन खड़ा कर एलईडी को चालू कर दिया जाता है।चुनावी गीतों के साथ ही प्रत्याशियों की चर्चा और समर्थन देने की बात शुरू हो जाती है। गांवों में ऐसे एलईडी स्क्रीन पर प्रचार को देखने के लिए भीड़ जुट जा रही है। लोग कहते हैं कि अब जमाना हाइटेक हो गया है। पहले प्रत्याशी खुद पैदल घूम कर वोट मांगने आते थे। फिर लग्जरी वाहन से पहुंचने लगे। अब तो एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनसमर्थन जुटा रहे हैं। खैर प्रचार का यह रंग भी लोगों को खूब भा रहा है।
हालांकि मुख्य रूप से मुकाबला दो दलों भाजपा व सपा के बीच ही दिखाई दे रहा है,बसपा लडाई को त्रिकोणीय बनाने में जुट गयी है साथ ही अन्य दलों के साथ ही निर्दल प्रत्याशी भी जातिगत फैक्टर के सहारे लड़ाई में बने रहने की भरसक कोशिशें कर रहे हैं। इधर मतदाताओं ने भी चुप्पी साध रखी है। मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशियों के दिलो की धड़कन तेज हो गया है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…