News Addaa WhatsApp Group

नौरंगिया हादसे में 13 लोगों की मौत पर खड्डा में कैंडल जला दी गई श्रद्धांजलि

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 17, 2022  |  8:25 PM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नौरंगिया हादसे में 13 लोगों की मौत पर खड्डा में कैंडल जला दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा/कुशीनगर। नौरंगिया में हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत की घटना पर खड्डा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने गुरुवार की देर शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

ग्रामसभा नौरंगिया में एक मांगलिक कार्यक्रम के रस्म अदायगी के दौरान बुधवार की रात 13 लोगों की मौत की घटना को लेकर व्यापार मंडल खड्डा से जुड़े व्यापारियों ने गुरुवार की शाम खड्डा कस्बे के गल्ला मंडी चौराहे पर जुटकर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद गल्ला मंडी से फल मंडी चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। फल मंडी चौराहे पर भी व्यापारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, अमरचंद्र मद्धेशिया, मिंटू रौनियार, नत्थू विश्वकर्मा, गणेश मोदनवाल, मनीष उर्फ भोला, गोविंद गुप्ता, मनीष, निसार अंसारी, बबलू, टुन्नू मोदनवाल, नन्हे चौरसिया, अजय गुप्ता, सचिन रौनियार, रमेश चंद गुप्ता, रौनक तुलस्यान, प्रदीप जायसवाल, विजय जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, उमेश मोदनवाल, शारदा, अर्जुन जायसवाल, राजेश मोदनवाल, अंकित, संतोष समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking