खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरी के गांव के बाहर खैरी-निर्मलपट्टी सड़क पर बुधवार की सुबह एक सफेद बालू लदा मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक और खलासी की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिल रही है।
जानकारी के अनुसार खैरी गांव से निर्मलपट्टी चौराहे से नेबुआ रायगंज की ओर जा रहा बालू लदा ट्रक सड़क पर पलट गया जिससे ट्रक में भरा बालू गन्ने के खेत में बिखर गया गनीमत रही कि कोई राहगीर नहीं था नहीं तो दबकर बड़ी घटना हो सकती थी, बताया जा रहा है कि ट्रक पलटनें से ड्राइवर और खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजवाया गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…