News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पीड़ित पत्रकार से मारपीट मामला में मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2022  |  6:06 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पीड़ित पत्रकार से मारपीट मामला में मुकदमा दर्ज

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 गोपालगढ़ तिराहे पर एक कार में ई रिक्शा ने ठोकर मारने व मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध संख्या 0572 धारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

पीड़ित मुन्ना अंसारी की तहरीर के अनुसार शनिवार 09 जुलाई की देर शाम कसया से ईद का बाजार कर अपने पत्रकार मित्र असफाक अंसारी के साथ उनके कार से वापस फाजिलनगर जा रहे थे कि गोपालगढ़ तिराहे के समीप एक ई रिक्शा चालक ने कार में पीछे से ठोकर मार दिया। घटना के बाद पूछताछ होही रही थी इसी दौरान अपने लोगो को फोन कर बुला लिया और मारपीट करने लगा घटना के बाद मौके पर फोन कर बुलाए गये लड़कों ने रोड, डंडा, ईट पत्थर से हमला कर पत्रकार को घायल कर दिया और कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया मेरा कपड़ा फाड़ दिए और 15 हजार रुपये मेरा छीन लिए और धमकी देते हुए चले गए मौके पर एसओ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने बीच बचाव किया।जानकारी होते ही अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पीड़ित पत्रकार के मामले में पहल शुरू की और प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ पत्रकार बृज बिहारी त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, विजय कुमार राव, विनोद कुमार तिवारी, ज्ञानचंद गोंड़, असलम अंसारी, सौरव मणि त्रिपाठी, पवन कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में पत्रकार पहुंच गए और एसओ सहित आला अधिकारियों से कड़ी करवाई की मांग की।

पुलिस ने घटना को लेकर सजगता दिखाई और सागर पुत्र विजय व अंकित पुत्र मनोज व 10-12 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने अपराध संख्या 0572 धारा 279/337/427/147/323/504/506/385 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हैl

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking