- नयी दिशा द्वारा प्राथमिक विद्यालय भरटोली में हुआ आयोजन
कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में मंगलवार को कुशीनगर की बेटी वर्तमान में लखनऊ में अध्यापिका के रूप में कार्यरत साक्षी सिंह एवं उनके सुपुत्र अभिजय के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद, कुशीनगर के पकवाइनार स्थित प्राथमिक विद्यालय भरटोली में संस्थान द्वारा पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया गया एवं बच्चों के साथ तरबूज पार्टी करते हुये उन्हें फलों के सेवन के फायदे व गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि साक्षी सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से नयी दिशा से जुड़ी हुई हैं और उनकी इच्छा थी कि उनके व बेटे के जन्मोत्सव पर कुशीनगर की माटी में पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण हो। डॉ0 मिश्र ने बताया कि साक्षी सिंह ने पौधों हेतु संस्था को सहयोग भी किया है।
इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश शुक्ल, नरेंद्र प्रताप सिंह, कांति देवी, बुधिया देवी, स्मिता, गुड़िया, रागनी इत्यादि उपस्थित रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…