कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की घोषित सूची में जनपद की कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता पीएन पाठक, हाटा विधानसभा सीट से मोहन वर्मा व फाजिलनगर सीट से सुरेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपाईयों ने खुशी का इजहार किया।
नगर के रामजानकी मठ मन्दिर परिसर में कुशीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाये गए पीएन पाठक का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया और कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम चुनाव लड़ रहे है और जनता जनार्दन ही मुझे आशीर्वाद के साथ मत देकर जिताएगी l भाजपा ने विकास किया है और कुशीनगर विधानसभा में सभी विकास कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। इस अवसर पर सुमित त्रिपाठी, अमरचंद हिंदुस्तानी, राजेश गिरी, विनोद गिरी, ओमप्रकाश वर्मा , नीलेश मिश्रा, विक्की जायसवाल, कृष्ण कुमार, अनिल तिवारी, विजय तिवारी, अमिय गुप्ता, किंनरेश चौबे, रंजीत जायसवाल, कुश कुमार, पंकज तिवारी, अमरनाथ मद्धेशिया सहित भारी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…