कुशीनगर। जिले की चौरा खास थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बोरिंग करते वक्त बिजली की तार पाईप में सटने से यह हादसा हुआ है ,जिसमे मौके पर ही दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है,वही तीन मजदूर झुलस गए है,जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चौरा खास थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंत गांव में एक खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग हो रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ है। बोरिंग करते समय बिजली का तार पाईप में सट गया,और बोरिंग कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। जिसमे घटना स्थल पर ही बुधन और छोटेलाल की दर्दनाक मौत हो गई है,साथ साथ काम कर रहे रविंद्र, पंचदेव और लालबहादुर झुलस गए है। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना की विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी निरीक्षक चौरा खास से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया,घंटी भी हुई,लेकिन मोबाइल नही उठा,जिससे सम्पूर्ण जानकारी हासिल हो सके।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…