News Addaa WhatsApp Group

चौराखास: साढ़े ग्यारह लाख रुपए की शराब बरामद, अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 28, 2024  |  5:33 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौराखास: साढ़े ग्यारह लाख रुपए की शराब बरामद, अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की चौराखास पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को दबोचा है,जो बोलेरो वाहन से विभिन्न ब्रांड की शराब की खेप को लेकर बिहार राज्य को ले जा रहा था। वाहन सहित बरामद शराब की अनुमानित कीमत साढ़े ग्यारह लाख रुपए की आस पास बताई जा रही है।

जनपद में अवैध शराब की परिवहन,निष्कर्षण,बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना चौराखास प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति के अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बड़हरा के पास से एक अदद बोलेरो वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 750 पाउच 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180ML) व 528 पाउच आफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180ML) व चौबीस बोतल रायल स्टैग अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 375ML)अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 11 लाख 60 हजार रुपये) बरामद कर मौके से अभियुक्त पंकज कुमार महतो पुत्र प्रभू महतो निवासी ग्राम नेवादा थाना रसूलपुर जनपद छपरा (सारन) बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की में जुटी है।

सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा बोले

बरामद शराब के विषय में जब इस संवाददाता ने सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा से बात किया तो उन्होंने ने कहा की आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिमाई क्षेत्र में पुलिस अलर्ट मुड़ में कार्य कर रही हैं।वही शराब तस्कर भी अपने रास्ते बदल कर तस्करी को अंजाम देने में बेताब है,फिर पुलिस की पैनी निगाह से वह शिकंजे में फस ही जा रहे है। किसी कीमत पर सीओ सर्किल क्षेत्र से किसी भी प्रकार की तस्करी नही होने दी जाएगी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking