News Addaa WhatsApp Group

छितौनी: बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत् जिला प्रभारी ने की बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 2, 2023  |  8:57 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छितौनी: बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत् जिला प्रभारी ने की बैठक

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण में बूथ सत्यापन कार्य को लेकर संगठनात्मक बैठक छितौनी नगर पंचायत के जानकीनगर में मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रमेश सिंह रहे। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक बूथ सत्यापन कार्य पूरा करना है। शक्ति केन्द्र सत्यापन अधिकारी सभी बूथों पर जाकर बैठक करके बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, सरल ऐप पर भरे हुए प्रोफाइल निर्माण एवं बूथ पर बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप का सत्यापन कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि शक्तिकेन्द्र सत्यापन अधिकारी अपने साथ शक्तिकेन्द्र संयोजक, शक्तिकेन्द्र पर नियुक्त आईटी सोशल मीडिया के एक टेक्निकल कार्यकर्ता को लेकर जायेंगे, जो तकनीकी कार्य को पूर्ण करायेंगे। जहां पर जो कार्य अपूर्ण हो उसे उस बूथ पर ही पूर्ण कराना है। सभी बूथ सत्यापन अधिकारी को किसी भी दशा में 01 दिन में दो बूथ से अधिक का सत्यापन नहीं करना हैं। बताया कि अल्पकालीन विस्तारक द्वारा किए गए कार्य को बूथ समिति पन्ना प्रमुख बूथ समिति का कार्य विभाजन व्हाट्सएप ग्रुप आदि सभी कार्यों का सत्यापन बूथ पर जाकर ही करना है। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथों पर बैठक करके स्थापना दिवस का आयोजन भी करना है। बूथ सत्यापन कार्य 06 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना हैं। अब बूथों पर बनी नई 11 सदस्यीय बूथ समिति के गठन / पन्ना प्रमुख नियुक्ति एवं सभी के मोबाइल पर सरल एप डाउनलोड करवाकर प्रोफाइल भरवाने के कार्य / बूथ पर दो व्हाट्सएप ग्रुप के निर्माण के सत्यापन का कार्य किया जाना है। इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित भी किया।

आज की हॉट खबर- मुख्यमंत्री और उनकी माता पर मौलाना की टिप्पणी से नाराज...

बैठक में विजय कुमार तुलस्यान, संजय मद्धेशिया, संजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय हमदर्द, नागेंद्र दुबे, राजेश्वर सिंह, विनोद दूबे, श्रीनारायण मद्धेशिया, विजय शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रिशू गुप्ता, नरेन्द्र चौरसिया, कमलेश गुप्ता नारायण मद्धेशिया जी, मनीष शर्मा बूथ अध्यक्ष सुखराज कुशवाहा विजय साहनी, पारस चौहान, संजय साहनी, फुला देवी, अमर जायसवाल सहित बूथ समिति के सभी सदस्यगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking