News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यमंत्री और उनकी माता पर मौलाना की टिप्पणी से नाराज हियुवा के पूर्व पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन  टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावना को पहुंचा है ठेस: नीरज सिंह बिट्टू

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2026  |  2:40 PM

402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री और उनकी माता पर मौलाना की टिप्पणी से नाराज हियुवा के पूर्व पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन  टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावना को पहुंचा है ठेस: नीरज सिंह बिट्टू

कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को अलग अलग पत्रक सौंपकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को भाजपा नेता और मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में पूर्व पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी कुशीनगर कार्यालय पहुंचे डीएम को सौंपे पत्रक सौंपा। पत्रक में नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला है जिसमें बिहार का रहने वाला मौलाना सलीम ने मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। पूज्य महराज प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ संत हैं और करोड़ों हिन्दुओं की उनसे आस्था जुड़ी हुई है। उनपर और उनकी माता जी पर की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा है। इसी क्रम में बिट्टू ने एसपी को सौंपे पत्रक में कहा है कि बिहार का निवासी मौलाना सलीम गौ मांस को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। जिससे दोनों सम्प्रदाय में तना तानी है। कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। मौलाना का यह घृणित कार्य देश द्रोह और पदयंत्रकारी है। मौलाना पर एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाय। इस दौरान निवर्तमान पदाधिकारियों में डॉ राम आधार, चंद्र प्रकाश चमन, संजय सिंह मुन्ना, शेषनाथ गोंड, विजय कन्नौजिया, डॉ गणेश पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य, सुनील गौड़, परशुराम कुशवाहा,राजेश साहनी, विशाल सिंह, अमरचंद हिंदुस्तानी, दिग्विजय किशोर शाही, सूरज सिंह, संजीव शर्मा, अशोक सिंह, विनोद गिरी, बृजेश पाल, रविन्द्र मद्धेशिया, हरिहर सिंह, श्याम, परो प्रकाश आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking