News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सिने तारिका सुमन भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा…स्टाग्राम में भी देखने को मिलता इनका जलवा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2022  |  4:57 PM

996 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सिने तारिका सुमन भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा…स्टाग्राम में भी देखने को मिलता इनका जलवा

कुशीनगर। हिंदी की तमाम सीरियल, फिल्म और एलबम करने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज की तरफ कदम बढ़ाने वाली सुमन सिंह अब भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाओं का जलवा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

जनपद दौरे पर आयीं फ़िल्म अभिनेत्री सुमन सिंह ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कलाकारों के लिए यूपी में फिल्म उद्योग को बढ़ावा दिए हैं अब बहुत नामी गिरामी लोग भी यूपी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मुंबई से सीधे यूपी आने का कारण पूछे जाने पर इन्होंने बताया कि यूपी और बिहार के लोग ही फिल्म इंडस्ट्रीज की जान हैं फिर यहां की धरती पर जब काम किया जायेगा तो वो बहुत बेहतर। उन्होंने कहा की वैसे हम लोग एक सामाजिक भोजपुरी नारी प्रधान फिल्म के तैयारी में यहां आए हैं बहुत जल्द फिल्म का मुहूर्त होना है और यूपी के इस कुशीनगर की धरती से इस फिल्म का शुभारंभ होगा, उन्होंने कहा की नारी प्रधान इस फिल्म की 75 प्रतिशत शूटिंग कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और प्रयाग राज में भी इसकी शूटिंग होगी। रंग मंच से फिल्मों तक सफर पर अभिनेत्री सुमन सिंह की जन्मभूमि बिहार के रोहतास जिले में है और ये प्राथमिक शिक्षा रोहतास में ग्रहण करने के बाद दिल्ली में शिक्षा ग्रहण करने चली गई, स्कूली दिनों में ही इनके मन में कला को लेकर एक ललक थी, अंदर की कला को परदे पर बिखेरना चाहती थी, आखिर इन्हे कला बिखेरने का अवसर सर्व प्रथम रंगमंच पर मिला।

फिर सुमन ने पीछे मुड़ कर नहीं देखी और एक के बाद एक काम इन्हे मिलना शुरू हो गया और ये शिक्षा पूरी कर मुंबई में अपना आशियाना बना ली। अभी तक दो दर्जन से अधिक हिंदी एलबम दर्जनों सीरियल और कई फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं अब ये भोजपुरी भाषाई फिल्मों और सिरियलो में जलवा बिखेरने आ गई हैं वैसे इंस्टाग्राम सुमन सिंह पर इनके जलवे देखे जा सकते हैं।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking