- CM Yogi बोले- अब यूपी की पहचान माफिया नहीं महोत्सव के रूप में है, नवरात्र और रमजान एक साथ सौहार्द्र से मना रहे
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा की नवनिर्मित तहसील भवन सहित 451 करोड़ की लागत से जनपद के 106 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को खड्डा के किसान इंटर कॉलेज में उपस्थित विशाल जनसभा समारोह में किया। कार्यक्रम में खड्डा विधानसभा सहित जिले के कोने-कोने से पार्टी के पदाधिकारी और काफी संख्या में जनपद से जनता जुटी हुई थी।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर खड्डा में 10: 35 बजे उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे 905. 23 लाख की लागत से बनी खड्डा के नवनिर्मित तहसील भवन का विधि- विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे तहसील के सभागार, अभिलेखागार सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री किसान इंटर कॉलेज के मैदान में बने मंच पर 11:30 पर पहुंचे जहां पार्टी के मंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया। जिले की 451 करोड़ की लागत से 106 परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व चाभी सौंपा। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर कुशीनगर के खड्डा की धरती पर आकर खड्डा में नए तहसील भवन का उद्घाटन करने का जो अवसर मिला है इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया। कुशीनगर जिले को एतिहासिक व पौराणिक कालखण्ड का साक्षी बताते हुए कहा कि कुशीनगर की धरती पर भगवान राम के बांसी नदी जनकपुर यात्रा से जुड़े होने, महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण तपोभूमि एवं तीर्थशंकर की धरती होने का गौरव प्राप्त है। यहां की धरती अधिक उपजाऊ होने के साथ इस इलाके का धीरे- धीरे काफी विकास हो रहा है। यहां के किसानों को कृषि से जुड़े वैज्ञानिक विधियों का समुचित लाभ देने के लिए कुशीनगर जिले में कृषि प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय को बनाने की कार्य योजना शीघ्र ही मुर्त रुप लेगी जिससे कुशीनगर जिला सहित पूर्वांचल के किसानों को नई वैज्ञानिक कृषि तकनीकी की जानकारी से किसानों व नौजवानों की दशा काफी बदलेगी। उत्तर प्रदेश की सरकार गरीब, वंचितो और युवाओं के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रही है। प्रदेश पहले जहां दंगा फसाद के लिए जाना जाता था अब वहां के लोग अपने सभी पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। अब यूपी की पहचान माफिया नहीं महोत्सव के रूप में है। दंगाई को यूपी में कहीं जगह नहीं है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को इंस्फेलाइटिश की भयावह समस्या का समूल समाप्त कर दिया गया है। सरकार के स्वास्थ्य के क्षेत्र के उपलब्धियों को इंगित करते हुए कहा कि कोरोनो काल में बेहतर व्यवस्था करते हुए मोदी सरकार ने फ्री वैक्सिन, फ्री उपचार सहित देश के 80 करोड़ एवं प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देकर भूख से मरने नहीं दिया। आगे बोलते हुए कहा है कि कुशीनगर जनपद से हमारा पुराना लगाव रहा है। मैं यहां की समस्याओं से भली भांति अवगत हूं जिले के विकास के लिए बहुप्रतीक्षित कुशीनगर एयरपोर्ट के महत्व को समझते हुए सरकार ने यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का कार्य किया है जिसके बन जाने से देश विदेश के तमाम पर्यटकों के काफी संख्या में यहां आने से कुशीनगर का विकास और तीव्र गति से हो रही है। मेडिकल कालेज के कुशीनगर में बनने से यहां के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। कृषि विश्वविद्यालय का शीघ्र उद्घाटन की बात कहते हुए इको सिस्टम से जोडने एवं किसानों सहित युवाओं को लाभ मिलने की बात कही। अपने 30 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश सरकार के सामर्थ्य के संकल्प के साथ समृद्धि के पथ पर अग्रसर होने की बात कही। अंत में प्रदेश से गुंडाराज, माफिया राज के सफाई के संकल्प को पुनः दोहराते हुए रामनवमी पर्व पर उपस्थित जनसमूह को बधाई दी।
इनकी रही उपस्थिति: मंच पर मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक गण विवेकानंद पाण्डेय, पीएन पाठक, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र कुशवाहा, मनीष जायसवाल, विनय गोंड, डा. असीम, सवित्री जायसवाल, पूर्व मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, जगदीश मिश्र, अतुल सिंह, राजेश्वर सिंह, नन्द किशोर मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, मनोज जायसवाल, डा. निलेश मिश्र, आलोक तिवारी, दीपलाल तिवारी, अजय गोविन्द राव शिशु, शशांक दूबे शामिल रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…