लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बिहार में एनडीए (NDA) गठबंधन की सीट शेयरिंग (Seat Sharing of NDA) को लेकर समीकरण सामने आ चुका है. कुल 40 सीटों में से 17 सीटों पर भाजपा (BJP) और नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU) 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. चिराग पासवान की लोजपा (LJP) को 5 सीटें और जीतन राम मांझी की ‘हम’ पार्टी को 1 सीट दी गई है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी एक सीट पर प्रत्याशी उतारने का मौका मिलेगा.
बिहार में राजनीति तेज
लोकसभा चुनाव के डेट्स के आने के बाद से सभी राजनीतिक दलों में खलबली मचनी शुरू हो गई है. बीते कुछ दिनों पहले ही बिहार में नीतीश कुमार ने कुछ दिनों पहले ही तीसरी बार दल बदलते हुए भाजपा का दामन थामा था. भाजपा ने सोमवार को बिहार में अपने सभी राजनीतिक दलों के सीट शेयरिंग को लेकर जानकारी दी. इसके मुताबिक, भाजपा और जेडीयू को लगभग बराबर सीटें दी गई हैं. वहीं कई दलों को एक ही सीट से संतुष्ट होना पड़ेगा.
बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. इसमें से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी. चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें मिली हैं. जीतन राम मांझी की ‘हम’ पार्टी को 1 सीट दी गई है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक सीट पर प्रत्याशी उतारेगी. बता दें कि पिछले चुनाव में एनडीए ने बिहार में 39 सीटें जीती थी.
भाजपा के 17 लोकसभा सीट
भाजपा बिहार की जिन 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी उनमें, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम शामिल है.
नीतीश इन सीटों पर उतारेंगे अपने उम्मीदवार
नीतीश कुमार की जेडीयू जिन 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें, वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांक, मुंगेर, नलंदा, जहानाबद और शिवहर शामिल है.
कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…
पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…
कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…
आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर…