कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील अंतर्गत विकाश खंड तमकुही के ग्राम सभा मोरवन में माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्री बाल के निर्माण में हुई अनियमितता,लूट खसोट की शिकायत दर्ज कराए आज चार माह से अधिक हुआ लेकिन जांच की किरण गांव तक अभी नहीं पहुंची है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता और ग्राम वासी निराश होकर अपनी बात मीडिया के सामने लाई है।
ग्राम सभा मोरवन विकास खण्ड, तहसील तमकुहीराज जनपद – कुशीनगर का निवासी अमित शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा द्वारा उप जिलाधिकारी तमकुहीराज को आवेदन देकर बताया गया है कि ग्रामसभा मोरवन स्थित पुर्व माध्यमिक विद्यालय के बनाये गये वाउण्ड्री वाल में सफेद बालू व घटिया किस्म का कम सिमेंट तथा घटिया किस्म का इट का प्रयोग कर के वाउण्ड्री वाल का निर्माण, ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की देखरेख में सन 2022 के 11 नवम्बर के आस पास बनाया गया लेकिन अब मात्र एक बर्ष पूर्व में ही दिवाल और उसका प्लास्टर झड़ने व शीरने लगे है। जो लगाए गये घटिया सामाग्री को दिखा रहा है । सरकार के मन्शा के विपिरित कराये गये घटिया निर्माण की जाँच करा कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है क्योंकि विद्यालय एक मन्दिर है तथा ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मन्दिर के निर्माण कार्य मे घटिया समाग्री का प्रयोग किया जा सकता है तो अन्य किसी निर्माण कार्य को कैसे कराया जा रहा होगा।
यहां बताना लाजमी होगा कि उपरोक्त आवेदन पर कार्यवाही नहीं होने के पश्चात शिकायत कर्ता एक शफ्थ पत्र के माध्यम से दुबारा उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को समक्ष उपस्थित होकर दिनांक 21/03/024 को नोटरी व्यान हल्फी के साथ अवगत कराया गया की ग्रामसभा मोरवन विकाश खंड तमकुही राज जनपद कुशीनगर में निर्मित बिद्यालय के वाउण्ड्री वाल मे घटिया सामाग्री लगाकर निर्माण किया गया है। जिसका जाँच करवाने व दोषियों को दण्डित करने हेतु हम आवेदक द्वारा मांग किया गया था जिसमे उपजिलाधिकारी द्वारा – प्रार्थना पत्र पर विकाश खंड अधिकारी तमकुही राज को निर्देश दिया’ था की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करे। लेकिन विद्यालय के वाउण्ड्री वाल के निर्माण में ग्रामप्रधान व सचिव के साथ कुछ ग्राम प्रधान के सहयोगी लोग भी फस सकते है। इसलिए विकाश खंड अधिकारी तमकुहीराज द्वारा जाँच नही किया जा रहा है। तथा ग्राम प्रधान अथवा अन्य कर्मचारियों को बचाने का प्रयास खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
बहरहाल भ्रष्टाचार की नदी ग्राम सभा मोरवन में इतनी गहरी हो गई है की आज चार माह गुजर गए,लेकिन जांच कर्ता अब तक भरष्टाचार रूपी नदी की गहराई नही देख पाए,मामला जो भी हो आवेदन कर्ता अमित शर्मा ने न्यूज अड्डा दफ्तर आकर जो बाते सामने रखी है,वह वास्तव में जांच की विषय है। लेकिन अपनी व्यथा से कुंदित अमित शर्मा हार मानने वाला युवक नही है। वह मुख्यमंत्री जनता दरबार में अपनी बात रखने के आतुर है। न्यूज अड्डा को उपरोक्त ग्राम सभा में हुए मानक के विपरित कार्यों की लंबी फुरहिस्त हाथ लगी है। जो पाठको के साथ अधिकारियों के पास भी परोसा जाएगा।
अगर आप ग्राम सभा मोरवन के निवासी है, आपको अपने ग्राम सभा में हुए कार्यों से कोई शिकायत है तो आप हमे WhatsApp नंबर 9450469818 पर साक्ष्य के साथ अवगत करावे,हम आपकी आवाज बन कर आपकी समस्या को अपने साईट पर जगह देते हुए अधिकारियों की ध्यान केंद्रित कराने का काम करेगे। (जारी)
खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…
कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…