कुशीनगर । कोरोना आपात काल परिस्थितियों में खाद्य संकट को देखते हुए एक्शन एड इंडिया के सौजन्य से दुदही, भगड़ा पिपरासी, लक्ष्मीपुर, गौरी श्रीराम, मैनपुर, दिनापट्टी, रजवाबर, कोल्हुआ, करमैनी प्रेमवालिया, बरवा राजापाकड़, जमुआन और फगूपुर विशुनपुरा के जरूरतमंद और मुसहर परिवारों में 50 राशन किट – चावल, आटा, दाल, तेल, नमक, हल्दी, धनिया, मिर्च व कोविड प्रोटोकॉल और आदतों में बदलाव के लिए स्वच्छता किट में मास्क, कपड़ा धोने का साबुन, नहाने का साबुन, सेनेटरी नैपकिन और सेनिटाइजर का वितरण किया गया। राहत किट वितरण के दौरान असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलसिंगार ने कहा कि अपने आदतों में परिवर्तन करके कोरोना से खुद को बचा सकते हैं।
रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड इंडिया ने सभी लाभार्थियों को अपने गांव और परिवार में कोरोना से बचाव दो गज की दूरी, मास्क का प्रयोग और बार बार हांथ साबुन से धोने तथा अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक्शन एड प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए जनपद कुशीनगर में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र बेहतर सुविधाओं के लिए अभियान चलाकर समस्त स्वास्थ्य केंद्रों की बयवस्था सुद्रीकरण कराने का प्रयास कर रहा है।
दुर्गा देवी ने कहा कि हम सब का परम कर्तव्य है कि स्वाम को बचाते हुए समाज के लोगों को भी बचाया जाय।
इस अवसर पर रामबिलास प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती, राधिका, विजय और गीता आदि उपस्थित रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…