News Addaa WhatsApp Group

डीसीएम ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 120 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार करीब 28 लाख रुपये की शराब व वाहन जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 28, 2026  |  7:36 PM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीसीएम ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 120 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार करीब 28 लाख रुपये की शराब व वाहन जब्त

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी में संलिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक शातिर शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार 28 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बांसी चौकी के ठीक सामने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक को रोका, जिसमें छिपाकर हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। तलाशी लेने पर ट्रक से कुल 120 पेटी अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 48 शीशी, 180 एमएल) बरामद की गई। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान मनोज पुत्र हवा सिंह निवासी ग्राम उदेवीपुर (163), थाना गनौर, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह हरियाणा राज्य से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर ट्रकों में छिपाकर बिहार ले जाता है, जहां शराबबंदी के चलते ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 111(2)(बी), 341(1) बीएनएस तथा धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण में (कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये): जिसमे 120 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये,एक डीसीएम ट्रक वाहन, कूटरचित नंबर प्लेट UP11CT1832,अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना हर्षवर्धन सिंह,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार (चौकी प्रभारी बांसी), उप निरीक्षक राजाराम पाल, मय टीम मौजूद रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा जाएगा।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking