News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: सीएम सामूहिक विवाह योजनाओं के दौरान 249 जोड़ों ने रचाई शादी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2024  |  6:05 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: सीएम सामूहिक विवाह योजनाओं के दौरान 249 जोड़ों ने रचाई शादी

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद-देवरिया में आज महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण मे 249 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 236 हिन्दू एवं 13 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है। सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ हुआ।

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में सभी नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निराश्रित/निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश के अंदर निवास करने वाले सभी समुदायों व वर्गों के व्यक्तियों के लिए संचालित है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि की प्रदेश में इतने बृहद स्तर में विवाह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन शासकीय अधिकारियों द्वारा व्यवस्थित ढंग से कराया जाना पुण्य का काम है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू0 2.00 लाख (रु० दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर रू0 51000.00 व्यय किया गया, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू0 35000.00 अन्तरित किया जाता है. रू0 10000.00 की कन्या को गृहस्थी की

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’!…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking