News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: होली त्यौहार को लेकर 49 कार्यकारी तथा 10 आरक्षित मजिस्ट्रेट किये गए तैनात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2024  |  7:28 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: होली त्यौहार को लेकर 49 कार्यकारी तथा 10 आरक्षित मजिस्ट्रेट किये गए तैनात
  • शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल मे होली मनाने के लिए डीएम के कड़े निर्देश

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि इस दहन 24/25 मार्च को एवं होली का पर्व 25/26 मार्च को मनाया जाना है। इस त्योहार के अवसर पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि त्योहार के कार्यक्रम के अवसर पर लोगो में किसी प्रकार के टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा त्योहार आपसी स‌द्भाव एवं शान्ति पूर्ण वातावरण में मैत्रीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

कुछ लोग इस त्योहार में रंग खेलना पसन्द नहीं करते है। इससे परस्पर विवाद की सम्भावना बनी रहती है। होली के त्योहार में कुशल, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा सामाजिक समरसता के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि होलिका दहन स्थल से सम्बन्धित कोई विवाद हो तो उसका पहले से समाधान कर लिया जाय। विशेष रूप में ऐसे क्षेत्रों में जहाँ पर मिश्रित आबादी है अथवा दूसरे सम्प्रदायों के धार्मिक स्थल हैं।

जनपद में कुल 23 थाना क्षेत्र है दो नगर पालिकाये तथा 15 नगर पंचायते हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना / कियान्वयन / लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत भी इस त्योहार पर सावधानी एवं सतर्कता आवश्यक है। इन तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए इस त्योहार के अवसर पर अन्य त्योहारों की अपेक्षा और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है।होलिका दहन एवं होली के परिप्रेक्ष्य में कारक ऐसे है जिनसे विषम परिस्थितियों उत्पन्न होती है।होलिका दहन के स्थान को बदलना। समय से पहलें होलिका दहन कर देना। अनिच्छुक व्यक्तियों पर रंग डालना। मादक पदार्थ / शराब पीकर व्यक्ति विशेषकर महिलाओं के साथ अनुचित/अभद्र व्यवहार करना। आपत्तिजनक वस्तुओं का त्योहार के दौरान प्रयोग करना। कभी-कभी समूह/व्यक्ति विशेष द्वारा त्यौहार की आड़ में रंजिश या बदलें की भावना से मार-पीट करना । सम्पूर्ण जनपद में होली का त्यौहार सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु तत्काल प्रभाव से 49 कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा 10आरक्षित मजिस्ट्रेट तैनात किये गए है।

ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट होलिका दहन से पूर्व होलिका दहन स्थल का भ्रमण करेगे तथा सम्बन्धित व्यक्तियों से वार्ता करके शान्तिपूर्ण महौल में होलिका दहन सुनिश्चित कराएंगे। होलिका दहन सकुशल सम्पन्न कराने के पश्चात् सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम तथा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को देगे । इसके उपरान्त 25/26 मार्च को सम्बन्धित मजिस्ट्रेट अपने डयूटी स्थल पर प्रातः 06 तक पहुँचकर सम्बन्धित सुरक्षा कर्मियों के साथ लगातार भ्रमणशील रहकर शांन्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें और होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने की सूचना देने के उपरान्त सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति प्राप्त कर ही डयूटी स्थल छोड़ेंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में होलिका दहन/होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होगें और समस्त मजिस्ट्रेट गण के कार्यों का पर्यवेक्षण करते रहेगे ।

इसके अतिरिक्त 10 अधिकारीगण की तैनाती आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में की गई है जो 24 से 25 मार्च तक जनपद मुख्यालय पर उपस्थित रहेगें एवं आवश्यकतानुसार तैनाती किये जाने की स्थिति में संबंधित स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें ।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’!…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking