News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: हत्या के विरोध में सपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने सौपा ज्ञापन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 19, 2024  |  6:10 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: हत्या के विरोध में सपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने सौपा ज्ञापन
  • ध्वस्त हो चुकी है क़ानून व्यवस्था : डॉ.शरद वर्मा

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉक्टर शरद वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस आरक्षी द्वारा राजकीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना से शिक्षक समाज आक्रोशित है, समाजवादी शिक्षक सभा इस घटना की निंदा करती है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो गई है कानून व्यवस्था ध्वस्त है ,चारों तरफ जंगल राज है रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। समाजवादी शिक्षक सभा ,उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल से न्याय की अपेक्षा करती है और मृतक धर्मेंद्र कुमार के परिवार को 5 करोड रुपए की आर्थिक सहायता ,पुरानी पेंशन देने और आरक्षित चंद्र प्रकाश को कड़ी से कड़ी सजा एवं मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग करती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के समस्त जनपदों सहित मंडल मुख्यालय गोरखपुर में भी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीया राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन देने वालों में , प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मणि देव मल्ल,नजमुल हसन,राम प्रीत यादव अनिल कुमार मौर्य, नौशाद हुसैन, रामप्रीत यादव, कृष्ण मुरारी यादव, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, शेषनाथ यादव, राजेश यादव,आशुतोष गौतम, पंकज यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’!…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking