महुआडीह/देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदरश्रीयश त्रिपाठी के कुशल मार्ग दर्शन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष महुआडीह उ0नि0 महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर सेखौना तिराहे के पास से थाना महुआडीह पर पंजीकृत मु0अ0सं0-239/2022 धारा-3(1) गैंगेस्टर ऐक्ट में दिनांक 31.08.2022 से वांछित एवं 25 हजार रूपये इनामिया अभियुक्त मिथुन कुमार सिंह पुत्र खुबलाल सिंह निवासी-सखीरा टोला थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अभियुक्त एक मादक पदार्थ तस्कर है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
01.मु0अ0सं0-01/2021 धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना रामपुर कारखाना देवरिया,
02.मु0अ0सं0-239/2022 धारा-3(1) गैंगेस्टर ऐक्ट थाना महुआडीह।
इस गिरफ्तारी के दौरान वरिष्ठ उ0नि0 धर्मेन्द्र मिश्रा,उ0नि0 दिनेश मौर्या,मु0आ0 श्यामनरायण पाण्डेय,मु0आ0 अरविन्द कुशवाहा,मु0आ0 राधेश्याम यादव ,कां0 मनोज पटेल अंय मौजूद रहे।
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…
ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’!…