News Addaa WhatsApp Group

देवरिया पुलिस की तेज़ चाल, भरोसे की गद्दारी पर भारी पड़ी वर्दी 25 टन सरिया गबन कांड का खुलासा, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार—₹4.75 लाख नकद व ट्रक बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 7, 2026  |  2:54 PM

477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया पुलिस की तेज़ चाल, भरोसे की गद्दारी पर भारी पड़ी वर्दी 25 टन सरिया गबन कांड का खुलासा, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार—₹4.75 लाख नकद व ट्रक बरामद

देवरिया। भरोसे को छलनी कर सरिया से लदे ट्रक को गायब करने वाले शातिर चालक की चाल आखिरकार देवरिया पुलिस की मुस्तैदी के आगे फेल हो गई। बीते एक फरवरी को ट्रक व 25 टन सरिया गबन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने न सिर्फ ट्रक बरामद किया, बल्कि सरिया बिक्री से प्राप्त ₹4 लाख 75 हजार नकद भी जब्त कर लिया। इस सनसनीखेज मामले को लोकप्रिय “न्यूज अड्डा” द्वारा प्रमुखता से खबर को चलाया गया था। जिसके बाद देवरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

बताते चलें कि जिस ट्रक चालक पर माल मालिक ने आंख मूंदकर भरोसा किया, उसी ने अपने खलासी के साथ मिलकर विश्वासघात की साजिश रच डाली। 1 फरवरी को पटना से हरदोई के लिए 25 टन सरिया लेकर निकला ट्रक रास्ते में ही गायब कर दिया गया। योजना के तहत अभियुक्तों ने मोबाइल फोन बंद कर ट्रक को थाना मईल क्षेत्र के बरेजी पुल के पास छोड़ा और फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि रास्ते में ही दोनों ने सरिया गबन की साजिश रची और माल को श्रावस्ती ले जाकर ₹7 लाख 50 हजार रुपये में बेच दिया। लेकिन अपराध की यह कहानी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कुण्डौली तिराहे के पास से अभियुक्त अजय यादव, निवासी उन्नाव, को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गबन में प्रयुक्त ट्रक संख्या UP 78 CN 5845 तथा सरिया बिक्री से प्राप्त ₹4,75,000 नकद बरामद किया है।

यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज के पर्यवेक्षण में थाना मईल और बरहज पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश जारी है।।देवरिया पुलिस का स्पष्ट संदेश है,अपराध चाहे जितना शातिर हो, कानून के हाथ उससे कहीं ज्यादा लंबे हैं। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking