News Addaa WhatsApp Group Join करें

दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 31, 2026  |  6:45 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार (31 जुलाई) को थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश तेज की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 161/2026 (प्रेस विज्ञप्ति में पंजीकृत अभियोग संख्या 161/2025 अंकित है) में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार साहनी पुत्र राजेश उर्फ मनोज साहनी तथा राजेश उर्फ मनोज साहनी, निवासी ग्राम नैपुर, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर शामिल हैं। इसके अलावा मामले में नामजद दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर, कांस्टेबल सोहन कुमार, अंशु कुमार, महिला कांस्टेबल अंकिता तथा हर्षिता यादव की टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा
अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान…

“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”
“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”

कुशीनगर। “जहां जज खुद मांस बेचता हो, वहां बकरी मुकदमा नहीं जीत सकती…” आम…

चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking