News Addaa WhatsApp Group

दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर से पल्सर  बाइक लेकर भाग गए चोर, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 1, 2025  |  8:08 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर से पल्सर  बाइक लेकर भाग गए चोर, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर । नगर के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली निवासी मदनपाल जायसवाल की पल्सर बाइक मंगलवार दोपहर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। मदनपाल अपने बच्चे की टी.सी. (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) लेने के लिए नगर स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज करीब एक बजे गए थे। उन्होंने अपनी पल्सर बाइक कॉलेज के बाहर खड़ी की थी।

टी.सी. लेने के बाद जब वह बाहर लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो वे थक-हार कर स्थानीय थाने पहुंचे और घटना की लिखित तहरीर दी।

बताया गया कि यह पल्सर बाइक उन्होंने पुल्लु चौहान से खरीदी थी, जिसका अभी तक स्थानांतरण नहीं हुआ है। मदनपाल ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking