News Addaa WhatsApp Group

अफवाह और दलाल के चुंगल में न फंसे- अशोक मिश्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2022  |  6:31 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अफवाह और दलाल के चुंगल में न फंसे- अशोक मिश्र

अशोक मिश्र/न्यूज अड्डा

तमकुहीराज/कुशीनगर । लोकतंत्र में हर एक भारतीय को मतदान करने का अधिकार मिला है। आप मतदान अवश्य करें। कुछ लोग यह कहते है कि फला सरकार जन विरोधी काम कर रही तो कुछ लोग अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधि को निशाना बनाते है। अब सवाल यह उठता है कि जनप्रतिनिधि या फिर सरकार किसी हो यह कौन चुनता है। जवाब में यहीं उत्तर आता है कि जनता।

मेरा मानना है कि जनता मतदान के जरिये अपना पांच साल का भविष्य तय करती है। लेकिन इस पांच साल में आगे का भविष्य भी तय होता है। ऐसे में आपको मतदान के पूर्व कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विचार करना होगा। अन्यथा अफवाह और दलाल आपके भविष्य को अपने स्वार्थ के लिए गुमराह कर उसपर अपना ताला लगा चाभी जेब में रख लेंगें और आपके पास पछताने के शिवा कुछ नहीं रह जायेगा।

विचार करने योग्य बातें :-

1 – आपका जनप्रतिनिधि कैसा हो
(समर्थवान, योग्य, जनसेवक, शिक्षित हो या फिर आपके भावनाओं को अपने लीलाओं, जातिय या फिर गुमराह करने जैसे बातों से प्रभावित कर अपना स्वार्थ साधने वाला हो)

2 – प्रदेश में सरकार कौन पार्टी बना रही, उस पार्टी के घोषणा पत्र कैसा है। उसका पिछला कार्यकाल कैसा रहा है।

3 – अपराध, भ्राष्टाचार, रोजगार, किसान, वेरोजगार, महिला उत्थान, गरीबों की मदद करने में कौन पार्टी व नेता अपने कर्म और वचन से अडिग है।

4 – जो पार्टी सरकार बनाने में अक्षम हो, जो नेता लगातार जनप्रतिनिधि होने के बाद भी क्षेत्र की एक सड़क तक न बनवा पाया हो उसे वोट देकर आपको क्या लाभ हो सकता है।

जिस जनप्रतिनिधि से कोई भी सरकार खुश न हों, वह समीकरण के नाते चुनाव जीत गया हो और विपक्ष में सबसे कमजोर होने का रोना रोकर जनता को झांसे में रखता हो ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए। मतदातओं को उचित निर्णय लेकर स्वतंत्र पूर्वक मतदान कर स्वच्छ और मजबूत लोकतंत्र के लिए शसक्त जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। इस दौरान दलाल किस्म के लोग जो किसी न किसी नेता से प्रभावित है, वे आपको गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें होंगें। ऐसे में आप उनकी बात सुने अवश्य, लेकिन करें वहीं जो आपका मन कहता है।

दलाल किस्म के लोग अपने जाल में फंसने के लिए तमाम तरह का प्रलोभन दे सकते है, लेकिन उनका क्षणिक प्रलोभन आपके साथ आपके भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर लगा सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक का यह कर्तव्य है कि अगर गांव या मुहल्ले में कोई व्यक्ति शराब या पैसा बाट रहा हो चाहे वह किसी भी दल या प्रत्याशी का समर्थक हो आप उसकी जानकारी सीधे प्रशासन को दे, और ऐसे लोगों का वहिष्कार करें। 331 तमकुहीराज विधानसभा के मतदाताओं से अपील, आप अपने अधिकार का प्रयोग करें। मतदान अवश्य करें। आपका मतदान प्रदेश व देश के साथ ही आप व आपके परिवार के भविष्य को बदल सकता है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking