कसया/कुशीनगर। रंग मंच, ललित कलाओं एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की साधारण सभा की बैठक नपाप के बुद्ध नगरी वार्ड में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें डा0 अनिल कुमार सिन्हा पुनः अध्यक्ष बनाये गए।
प्रांतीय साहित्य विद्या संयोजिका गोरक्ष प्रान्त डा0 चारु शिला सिंह की देखरेख में हुई बैठक में कुल पांच प्रस्ताव आये। सर्वप्रथम मंत्री अशोक कुमार ने पिछली कार्यवाही पढ़ कर सुनाई। दूसरे प्रस्ताव में अध्यक्ष के अलावे उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव , अशोक कुमार जैन, त्रिभुवन मणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अशोक कुमार मंत्री,राजू मद्धेशिया, कमला पाण्डेय, रामआशीष राय, उमेश चन्द गुप्त ‘ कुन्नू’ और श्रीमती सरिता मिश्रा सह मंत्री, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय, प्रचारमंत्री राजेन्द्र शर्मा सह प्रचार मंत्री हृदया नन्द शर्मा सर्वसम्मति से घोषित किये गए। गोपेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश मद्धेशिया, राहुल मिश्रा, वीरेंद्र कुशवाहा, पवन गुप्ता सदस्य कार्यकारणी चुने गए। विद्या संयोजक मण्डल में भू अलंकरण विद्या प्रमुख श्रीमती रंजना मद्धेशिया, सह प्रमुख कु0 प्रियंका सिंह, संगीत व लोक कला विद्या प्रमुख जगदीप सिंह, सह प्रमुख कु0 सुनन्दा शर्मा, नृत्य विधा प्रमुख शिवम् प्रताप सिंह, सह प्रमुख कु0 सौम्या पाण्डेय, चित्रकला विधा प्रमुख श्रीकांत कुशवाहा, सह प्रमुख श्रीमती रजनी गुप्ता, नाट्य विधा प्रमुख जगदीश सिंह,सह प्रमुख श्रीमती किरन जायसवाल, साहित्य विधा प्रमुख श्रीमती वंदना मद्धेशिया, सह प्रमुख सुमन मणि त्रिपाठी सर्व सम्मति से चुने गए।
संरक्षक मण्डल में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डा0 सीपी गुप्ता, डा0ज्ञानप्रकाश राय, डा0 योगेश्वर मद्धेशिया, भन्ते महेंद्र, लामा कर्मा कुंजा जनफेन, वीरेंद्र तिवारी, डा0 चंद्रशेखर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डा0 अजय शुक्ला, कृष्ण कुमार जी , डा0 नरेंद्र प्रताप सिंह नामित हुए , जबकि कार्यक्रम समन्वयक मण्डल के लिए डा0 अम्बरीष विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, ज्ञान बर्द्धन गोविंद राव, दिनेश तिवारी भोजपिरिया, जनार्दन जी, राधेश्याम सिंह सर्वसम्मति से चुने गए।
इसके अलावे यह निर्णय लिया गया कि साधारण सभा मे से विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योग्यता रखने वाले सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने के साथ संस्था के कार्यक्रमों को विस्तार देने के लिए जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में सह समन्वयक मण्डल गठित किया जाएगा। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। समापन संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा0 अनिल कुमार सिन्हा ने किया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को उपस्थित विशिष्ट जनों ने शुभकाममाएँ देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी और सदस्यगण के साथ ए के भट्ट , मीनू जिंदल , प्रियंका राय , प्रीति कुशवाहा , अनुपम पाठक , अशोक कुमार जयसवाल , विवेक सिंह , अर्चना अग्रवाल , कालिंदी त्रिपाठी रविशंकर प्रताप सिंह, दयानन्द दुबे एडवोकेट , जयप्रकाश श्रीवास्तव , अरुण कुमार राय आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे ।उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…