कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में संस्थान के अभिन्न अंग और बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी ने आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुशीनगर के परिसर में चिकित्सकीय टीम व मित्रों के साथ जन्मदिन के अवसर पर अश्वगंधा के पौधे का रोपण कर जन्मदिन मनाया। पौधरोपण करते डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि प्रकृति को अपने जीवन का अनिवार्य अंग मानने का पौधरोपण के साथ जन्मोत्सव एक अभियान है। यह अभियान हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है। इसका हिस्सा बनना एक सुंदर अनुभव है।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि विगत तीन वर्ष पूर्व 9 जुलाई 2019 को डॉ0 गौरव तिवारी के ही जन्मदिन से संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण संग जन्मोत्सव की अनूठी पहल की गई थी और इस पहल को आम जन द्वारा अब बढ़ चढ़कर अपनाया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी डा0 संतराम मौर्य, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, सत्येंद्र कुमार मिश्र, राकेश शर्मा, राजकुमार सिंह, कमलेश, प्रमोद शुक्ल, आदित्य कुमार द्विवेदी, जय शंकर यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…