News Addaa WhatsApp Group

दुदही: गर्भवती महिला को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन…ओटी सील, एम ओ वाई सी ने डीआई को दवा दुकान पर करवाई के लिए लिखा पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2024  |  9:36 AM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: गर्भवती महिला को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन…ओटी सील, एम ओ वाई सी ने डीआई को दवा दुकान पर करवाई के लिए लिखा पत्र

कुशीनगर । दुदही नगर पंचायत की जुबैदा खातून नामक गर्भवती महिला को पेट में दर्द होने पर उसके पिता रियाज ने दुदही के जन सेवा चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान वहा मौजूद डाक्टर ने महिला को एक्सपायर डेट का इंजेक्शन लगा दिया। जब महिला को हालत बिगड़ने लगी तो दुबारा कई इंजेकशन लगाकर मरीज से चौदह सौ रुपए लेकर उसे भगा दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए तब जाकर उसकी जान बची। पीड़ित महिला के पिता ने मुख्यमंत्री जी को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएमओ को पत्रक भेजा तथा आईजीआरएस करते हुए पूरा मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया।

बताते चले की पीड़ित पिता की गुहार पर दुदही सी एच सी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जन सेवा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया जिसमे उक्त अस्पताल में अनेक एक्सपायरी इंजेक्शन तथा सिरप पाया गया। ऑपरेशन थियेटर भी पाया गया जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया जबकि ड्रग इंस्पेक्टर को करवाई के लिए पत्र भेजा गया है।

पीड़ित ने इस संवाददाता को लिखित देते हुए बताया कि यदि ठोस करवाई नही की जाएगी तो वह न्यायालय की शरण लेगा। उसका कहना है कि डाक्टर के अस्पताल में मरीजों के जान के साथ आए दिन खिलवाड़ किया जा रहा हैं।

बहरहाल उक्त प्रकरण को लेकर चर्चाएं आम हो गई है,प्रभारी चिक्तसाधिकारी के औचक निरीक्षण,वरीय अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नही होना एक यक्ष प्रश्न बन गया है। देखना शेष है की क्या होता है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking