कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज धनतेरस के दिन अधिवक्ताओ को एक बहुत बड़ा तोहफा दिवानी न्यायालय कसया सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट के रूप मे मिला हैं, जिसकी मांग लम्बे समय से अधिवक्ता कर रहे थे और यह मामला उच्च न्यायालय मे लंबित चल रहा था और आज शाम को यह मांग अधिवक्ताओ को दीपावली उपहार के रुपमे कोर्ट के साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन जज की भी नियुक्ति शैलेश कुमार पाण्डेय की हो गयी हैं l इस मांग पूरा होने पर अधिवक्ताओ मे खुशी की लहर व्याप्त हैं l न्यायालय के अधिवक्ता इस सफलता का पूरा श्रेय अपने संघर्षो और स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को दिया हैं l विगत कई वर्षों से बाह्य दीवानी न्यायालय कसया में सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट की मांग हो रही थी जिसके सम्बन्ध मे बार ऐसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय ने बताया हैं कि मेरे द्वारा पद सम्भालते ही इसका प्रयास नए सिरे से प्रारम्भ किया गया और जो पत्रावली उच्च न्यायालय में लम्बित थी प्रयास कर शासन को भिजवाया । शासन में एक मंत्री ने इसका विरोध भी किया किन्तु कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के अथक प्रयास और सहयोग से शासन से विश्वकर्मा पूजन के दिन 17 सितम्बर 2021 को नोटिफिकेशन हो गया । इस कार्य के लिए विधायक श्री मणि का योगदान अधिवक्तागण कभी नही भूलेंगे। एक फोन पर विधायक जी अधिवक्ताओं के लिए तैयार रहते है।नोटिफिकेशन जारी होने के उपरान्त पडरौना के बार द्वारा उच्च न्यायालय में रिट दाखिल हुआ जो अभी एडमिट नही हुआ है। आज 2 नवम्बर को तारीख थी जिसकी पैरवी के लिए मैं और संघ के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी प्रयागराज गये और मुकदमे में 7 दिसम्बर के लिए डेट पड़ गया उसके बाद पुनः पोस्टिंग के प्रयास में लग गए जिसमे सफलता मिली और कसया के लिए शैलेश कुमार पाण्डेय की सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन आज 2नवंबर सायं को जारी हो गया। इस पूरे कार्य मे संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। वे हर डेलिगेशन में लखनऊ और इलाहाबाद गए और सही मार्गदर्शन देते रहे।
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सभी अधिवक्ताओं को कसया में C J S D की नियुक्ति के लिये बधाईया और शुभकामनाए दीं हैं l

अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा हैं कि हम सभी के अथक परिश्रम का फल और दीपावली का उपहार संघ को मिला है, लेकिन मेरा संकल्प अभी पूरा नही हुआ है । अभी बहुत कुछ करना बाकी है जिसके लिए दृढ़ संकल्पित हूँ। कल कोर्ट में 10 :30 बजे मीटिंग होगी और दीपावली का जश्न मनाया जाएगा जिसमे विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को भी आने का आग्रह किया गया हैं l
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…