News Addaa WhatsApp Group

अमित के पुण्यतिथि पर होनहार हुए पुरस्कृत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2023  |  9:11 PM

335 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमित के पुण्यतिथि पर होनहार हुए पुरस्कृत

कसया/कुशीनगर । अमित मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज कसया के प्रांगण में गुरुवार को स्व.अमित कुमार पति त्रिपाठी की 19 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें होनहारों को सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि इस विद्यालय से मेरा पारिवारिक संबंध रहा है। स्व.अमित बचपन से ही प्रतिभावान छात्र रहे। उसका बचपन से ही उद्देश्य था कि बडे होकर अपना विद्यालय खोलकर अधिक से अधिक छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा देकर देश की उन्नति में सहयोगु बने। पुर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी बढ़िया से शिक्षा ग्रहण कर स्व.अमित के सपनों को साकार करे, जिससे स्व अमित की आत्मा को शांति मिले।पत्रकार शम्भू गिरी, वीरेंद्र कुमार यादव, विजय तिवारी, एलआईसी अभिकर्ता संघ के महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय, जनता इंटर कालेज धुरिया के प्रधानाचार्य आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संरक्षक ब्रजेश कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अनुराग, सलमान,पलक,आयुष, वैष्णवी आंशी सहित 40 बच्चो को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक सुमित कुमार पति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मनीष प्रताप राव, उमेश कुमार शर्मा आशीष श्रीवास्तव, उमेन्द्र सिंह, वन्दना राव, ज्योत्सना शुक्ला, दीपाली मणि, मनीष मद्धेशिया,अल्तमश खां आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking