तमकुहीराज/कुशीनगर । 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज से जुड़े उपभोक्ताओं को सोमवार को दस बजे दिन से सांय छः बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
जानकारी रहे कि उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ओवरलोड की स्थिति में उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती व फाल्ट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के बीच सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल रखा जा सके इस क्रम में अनुरक्षण का कार्य सोमवार बाइस जुलाई को करने का तिथि निर्धारित किया गया है।
इस संवाददाता को विद्युत वितरण उप खंड तमकुहीराज के उप खंड अधिकारी के. एम. शुक्ला ने बताया की तमकुहीराज विद्युत उप केंद्र से जुड़े फील्डरों में प्रातः दस बजे से सांय छः बजे विद्युत वितरण आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए उपभोक्ता को मीडिया के माध्यम से सूचित किया जा रहा है की आप सभी उपभोक्ता मोबाइल चार्ज, मोटर से पानी भरने जैसे आवश्यक कार्य समय से पूर्व कर लें।
आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विधायक को किया सम्मानित पड़रौना: गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के…
कुशीनगर । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…
कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…