News Addaa WhatsApp Group

एसबीआई का एटीएम धू-धू कर जला, लाखों रुपए नगदी सहित लाखों रुपए के उपकरण जले

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 15, 2025  |  8:35 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसबीआई का एटीएम धू-धू कर जला, लाखों रुपए नगदी सहित लाखों रुपए के उपकरण जले

रामकोला/कुशीनगर। रविवार को बैंक में अवकाश था लेकिन आमजन की सुविधा के लिए कैम्पस में लगा एटीएम खुला हुआ था। शाम पौने पांच बजे के लगभग एटीएम केबिन से धुआं उठाना शुरू हुआ और देखते ही देखते धू- धू कर जलने लगा। अज्ञात कारणों से इस आग लगी में लाखों रुपए नगदी सहित लाखों रुपए के उपकरण जल गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाकर फैलने से रोका। गनीमत रहा कि बैंक सुरक्षित बच गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय नगर के कसया रोड स्थित बलराम रौनियार के मकान में एसबीआई बैंक की शाखा है। जिसके बाहर एटीएम लगी हुई है। रविवार शाम 4.45 बजे के लगभग एटीएम के केबिन से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते धू- धू कर एटीएम का पूरा केबिन जलने लगा। आग की लपटें बाहर तक आ गई।

सूचना पर शाम साढ़े पांच बजे के लगभग फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने भी पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए थे और फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ आग बुझाने की अथक प्रयास में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली बिजली काट दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ‌बैंक के फील्ड अफसर विश्वजीत सिंह भी मौके पर पहुंच कर अपनी कार्यवाही में लग गए।एटीएम गार्ड मुरारी पाण्डेय और सफाई कर्मचारी राजन द्वारा आग लगने की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी जा रही थी। काफी भय बना हुआ था कि कहीं आग विकराल रूप धारण कर एसबीआई बैंक तथा अगल-बगल की मकानों को अपनी चपेट में न ले ले।

समाचार लिखे जाने तक आग से नगदी रुपए जलने सहित क्षति का आंकड़ा नहीं मिल पाया था। शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार रविवार अवकाश की वजह से बाहर रहने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाये थे लेकिन जानकारी लेते रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking