News Addaa WhatsApp Group

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 9, 2026  |  9:32 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक बार फिर देखने को मिला, जब महापरिनिर्वाण स्थल पर दर्शन करने आईं ताइवान निवासी विदेशी पर्यटक का गुम हुआ कीमती मोबाइल फोन कुशीनगर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि बीते 01 फरवरी 2026 को ताइवान निवासी श्रीमती लिन लियांग-चुन महापरिनिर्वाण मंदिर, कुशीनगर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना हेतु आई थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका आई-फोन 17 प्रो कहीं गुम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।
एसपी के स्पष्ट निर्देश के बाद गठित पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तेजी से खोजबीन शुरू की। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी सहयोग और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अल्प समय में लगभग ₹1.35 लाख कीमत का गुमशुदा मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया।
आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बरामद मोबाइल फोन पीड़िता श्रीमती लिन लियांग-चुन को सौंप दिया गया।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

  अपना कीमती फोन वापस पाकर विदेशी पर्यटक बेहद प्रसन्न और भावुक दिखीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कुशीनगर पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

गौरतलब है कि बरामद किया गया मोबाइल आई-फोन 17 प्रो है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,34,900 बताई जा रही है। इस सफल कार्रवाई से न केवल कुशीनगर पुलिस की छवि और मजबूत हुई है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में उप निरीक्षक शरद भारती पर्यटन थाना, कुशीनगर,उप निरीक्षक नरेन्द्र उपाध्याय – पर्यटन थाना, कुशीनगर
का0 शानू कुमार – पर्यटन थाना, कुशीनगर
का0 माधूरी – पर्यटन थाना, कुशीनगर शामिल रहे।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking