News Addaa WhatsApp Group

कच्ची के ठिकानों पर चला आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस का चाबुक….भारी मात्रा में लहन हुआ नष्ट, कच्ची की हुई बरामदगी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2023  |  11:32 AM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कच्ची के ठिकानों पर चला आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस का चाबुक….भारी मात्रा में लहन हुआ नष्ट, कच्ची की हुई बरामदगी

कुशीनगर। जिले में गुरुवार के आले सुबह विशुनपुरा पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में कच्ची के ठिकानों पर छपे मारी कर भरी मात्र में जहा लहन नष्ट किया गया,वही दस लीटर कच्ची शराब की बरामदगी हुई है, लेकिन कोई भी कारोबारी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। स्थानीय थाना में अज्ञात लोगो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही शुरू की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या (चार) अभिषेक चौहान,हेड कांस्टेबल कृपाशंकर दुबे, राकेश शर्मा ,आरक्षी हरिशंकर,जय प्रकाश, जीतनारायण पाल,महिला आरक्षी कुमारी सोनी, रेनू और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को सुबह विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सोरहवा, शाहपुर,उचकी पट्टी,और ठाडीभार में संयुक्त विशेष अभियान के क्रम में कच्ची के ठिकानों पर दबिश डाली गई,जिसमे लगभग पांच सौ किलो लहन, और दस लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी हुई,लेकिन कारोबारी पुलिस टीम की भनक लगते ही मौके से भागने में सफल हो गए। स्थानीय पुलिस अज्ञात लोगो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

इंस्पेक्टर आबकारी अभिषेक चौहान बोले

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या (चार) अभिषेक चौहान ने इस संवाददाता से बताया की जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे कच्ची के ठिकानों को चिन्हित कर अवैध कारोबार में लिप्त लोगो की कमाई की कमर तोड़ते हुए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है,जिससे इस कारोबार से उनका मोह भंग हो सके और उनको समाज की मुख्य धारा जो जोड़ा जा सके।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking