News Addaa WhatsApp Group

किसानों को मिला यूरिया गोल्ड का तोहफा, पीएम ने राष्ट्र को समर्पित किए सवा लाख से ज्यादा ‘किसान समृद्धि केंद्र’

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 27, 2023  |  5:28 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसानों को मिला यूरिया गोल्ड का तोहफा, पीएम ने राष्ट्र को समर्पित किए सवा लाख से ज्यादा ‘किसान समृद्धि केंद्र’

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के सीकर से देश भर में 1.25 लाख से अधिक प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया। ये सभी केंद्र किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे, ये किसानों के लिए वन स्टॉप सेंटर हैं। कुशीनगर जिला में 27 किसान समृध्दि केन्द्रों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान सम्मिलित हुए।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुर बरिया पट्टी किसान समृध्दि केन्द्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र किसानों के साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सममिलित हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देशभर में सवा लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री समृद्धि किसान केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए गए हैं। कुशीनगर जनपद में भी 27 किसान समृध्दि केन्द्रों पर आज एकसाथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।ये केंद्र किसानों की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।ये किसानों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर हैं। किसान भाई-बहनों को खेती से जुड़े सामानों के लिए अन्य जरूरतों के लिए अलग-अलग जगह जाना होता है।लेकिन समृद्धि केंद्रों के जरिए इस तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा खेती से जुड़े औजार, मशीन समेत तमाम जरूरतों की चीजें प्रधानमंत्री समृद्धि किसान केंद्र से मिलेगी। योजनाओं की सही जानकारी भी किसान भाई इन केंद्रों से हासिल कर सकेंगे। ये केंद्र किसानों को हर योजना की समय पर जानकारी का जरिया बनेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र,फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज विधायक डा० असीम कुमार राय, कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,अखिलेश मिश्र,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय सुदर्शन पाल राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,मनोज जायसवाल,रमेश चन्द सिंह, विनोद भारती,दिवाकर मणि त्रिपाठी , जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल , मण्डल प्रभारी ,राधेश्याम दीक्षित,अमित पाण्डेय भी अपने अपने आवंटित किसान समृध्दि केन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन सुना।

संबंधित खबरें
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking