News Addaa WhatsApp Group Join करें

फजिलनगर: कार्यकताओं का सम्मान जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी -विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 6, 2022  |  6:01 PM

780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फजिलनगर: कार्यकताओं का सम्मान जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी -विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा
  • फाजिलनगर में आयोजित हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत व फाजिलनगर  विधानसभा के पावानगर महाबीर इंटर कालेज के परिसर में  रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक फाजिलनगर  सुरेन्द्र सिंह  कुशवाहा ने कहा कि कार्यकताओं का सम्मान जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है, कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर पार्टी द्वारा मिले अपने दायित्वों का निर्वहन करता है तभी पार्टी की मजबूती सम्भव हो पाती है।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

विधायक  श्री कुशवाहा ने आगे  कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का  अधिकार है कि अपने निर्वाचित विधायक के कार्यों का अध्ययन करें और बेहतर कार्य के लिये आवश्यक सुझाव भी दे, जिससे विकास कार्यो में पारदर्शिता लाने के साथ आमजनमानस के आकांक्षाओं पर खरा उतर सके।  अमल किया जायेगा।  कार्यक्रम को भाजपा  जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सतेन्द्र मिश्र, नंदा पाण्डेय, सुभाष लाल श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, इंद्रजीत कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की  अध्यक्षता त्रिलोकी लाल श्रीवास्तव ने व संचालन एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने किया। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं व अधिकवक्ताओं क़ो अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर  विश्राम यादव, हनुमान वर्मा,जितेंद्र तिवारी, डॉ. कन्हैया शर्मा, अभय पाण्डेय,रामबृक्ष गिरी, सिधेश्वरी पाण्डेय, संजय सिंह बघेल, नागेन्द्र सिंह, अरबिन्द कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे । 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking